Impossible
You might, in love get a life risking,but never like me--Impossible
Particles of dust can not be equal to sun's degree--Impossible
Those who have abode for them narrow is never the earth
But a homeless does not get shelter and for him shade or mirth---Impossible
Beloved made me mirror where various reflection are latent
It is easier to understand her but getting my accomplishment--Impossible
O! My thirst keep in control your desires and must follow
Do you think one made of stone can be,nay, river's flow?----Impossible
That lovelier one talks love,signs are not very good
These refer to faithfulness which ever she understood?-----Impossible
Love Creator of all simply love never questionWhen possible is everything made expression------"Impossible"
Leave me accustomed of agonies and find a new comer
You have a habit to pique me but now do not wonder----Impossible
All we speculate are doubts goal is but imaginary
We set off to search would we find that fancy?----Impossible
See through the mirror of realization the peculiar sight
Has that ever winner been defeated by me of frail plight?--Impossible
At last I could achieve blessed sight of that luminous countenance
To others He did not speak even to me said which made me tense---"Impossible"
जाबाज़ तुम्हे मिल जायेगा लेकिन मेरे जैसा नामुमकिन
सूरज के बराबर हो जाये हर ख़ाक का ज़र्रा नामुमकिन
जो अपने घरों में रहते हैं उन पर तो ये दुनिया तंग नहीं
बेघर को कहीं भी आलम में मिल जाये ठिकाना नामुमकिन
जज्बों को ज़रा काबू में तो रख ए प्यास मेरी इतना तो समझ
पत्थर का बना जो इन्सान है बन जायेगा दरिया नामुमकिन
आइने में सारे अक्स छिपे और उसने मुझे आइना किया
उसको है समझना फिर आसां मुझको है समझना नामुमकिन
वो इश्क की बातें करता है आसार नहीं हैं कुछ अच्छे
ये काम वफ़ा का मुश्किल है उससे है ये होना नामुमकिन
बस उससे मोहब्बत करते रहो उसको न सवालों में घेरो
जब उसके लिए सब मुमकिन है क्यूँ उसने बनाया नामुमकिन
मुझ रंज के खूगर को छोडो नौ मश्क जो है उसको ढूंढो
तुम को है सताने की आदत अब मुझको सताना नामुमकिन
सब वहमों गुमां की बातें हैं बस एक तसव्वुर है मंजिल
हम उसको ही पाने निकले हैं वो जिसका है पाना नामुमकिन
ये और ही कुछ मंज़र है इसे तफ्हीम के शीशे से देखो
वो जीतने वाला मुझ जैसे कमज़ोर से हारा नामुमकिन
मुझको ही सुहैल उस चहरे का दीदार हुआ है बिलआखिर
औरों से तो वो बोला ही न था बस मुझसे कहा था "नामुमकिन"
______________________________________________
खूगर- आदत हो जाना, नौमश्क- नौसिखिया, तफ्हीम- व्याख्या, बिलआखिर- अंतता..

Post a Comment