ज़मीने ग़ालिब-
ज़ुल्मतकदे में मेरे शबे ग़म का जोश है,
एक शम्मा है दलीले सहर सो खामोश है।
मेरी ग़ज़ल
अमवाजे बादा में वो सदाए खरोश है,
जिससे की मैकदे का परागन्दा होश है।
From the waves of wine loud cry comes out
Creates dispersion in the senses of bar , that shout
कातिल का इस कदर है असर ज़ेहने अद्ल पर,
मुंसिफ कि जिसको बोलना था वो खामोश है।
Upon the mind of justice the killer has so much influence
That he who ought to speak keeps silent the Judge hence
माथे पे कर्बला के ये लिक्खा है नूर से
वो कामयाब ए इश्क़ है जो सरफ़रोश है।
Written upon the forehead of Karbala by radiance
That he who is ready to sacrifice life in love gets success
कांटे कहाँ से कैसे चुभाता है क्या कहें,
जिसको ज़माना कहता है वो गुल्फरोश है।
Pricks he thorns how and from where
He who is known as flowers seller
सदशुक्र दोनों पा गए हैं मंज़िल ए मुराद,
मुझको न होश है न तो साक़ी को होश है।
Thanks God both have reached to the destination ultimately
As I and wine giver have lost conscious simultaneously
इससे ही अक़्ल फ़र्क़े बशर और मलक करे 
ये जो मुक़ाम हद्द ए ख़िरामे सरोष है
Sagacity differentiates between men and angel from here

The last point  for stroll of Gabriel the vivid line of border
इसपर उठेगा बारेगरां इश्क़ का 'सुहैल',
आलाम से शिकस्ता जो ये मेरा दोश है।
Can this bear the burden of love heavy-
My shoulder due to griefs shattered completely
अमवाजे बादा=शराब की मौजें ,सदाए खरोश=तेज़ आवाज़,सरफ़रोश=जान देने को तैयार ,गुल्फरोश=फूल बेचने वाला ,बारेगरां=बोझ,आलाम से शिकस्ता जो ये मेरा दोश है=प्रतिकूल परस्थितियों से टूटे काँधे

0 Responses

Post a Comment