ज़मीने ग़ालिब ,
मुद्दत हुई है यार को मेहमां किये हुए 
जोशे क़दह से बज़्म चराग़ाँ किये हुए 
मेरी गज़ल
दिल हमको देर से है परेशां किये हुए 
मुश्किल तरीन चीज़ का अरमां किये हुए
For a long time the heart has been piquing me
Keeping a desire not to be fulfilled very easily
जांबाज़ उसको देख के करने लगे हैं रक़्स
शमशीरे नाज़ को है वो उरियाँ किये हुए
The life sacrificing lovers began to dance in ecstasy
Seeing that leaves bare her sword of elegance she
मुझपर फलक से कोई भी आफत न आएगी
मुझपर है यार सायए दामां किये हुए
No scourge I am sure, shall fall upon me from above
The beloved has spread her lappet as shelter with love
क्या जाने किसको दामे मोहब्बत में फांस लें
वो आ रहे हैं चाक गरीबां किए हुए
No one knows whom she intends to captivate in love net
Appears she with collar torn mysterious is her mind set
ये उनके इल्तिफ़ात का रंगे हसीन है
दिल की फ़ज़ा को हैं वो बहारां किये हुए
The sight has been colored with her favor
She keeps heart agile with spring fervor
इसमें ही आफ़ताबे हकीकत है जलवागर
रक्खो यूँही ख़याल फरोज़ाँ किये हुए
For sure glare therein the Ultimate Reality
Must remain thy thinking process shine brightly
कैसा इशारा करके वो ग़ायब हुआ सुहैल
हम दिल में आरज़ू को हैं मेहमां किये हुए
She gave a vague signal and then disappeared
I keep in my heart so as guest a desire there entered
--------------------------------------------------------
जांबाज़ =जान देने पर तैयार प्रेमी ,शमशीरे नाज़ =सौंदर्य की तलवार,उरियाँ =नंगी ,फलक =आकाश ,दामे मोहब्बत =प्रेम का जाल ,चाक गरीबां=गरेबान फटा होना ,इल्तिफ़ात =कृपा म,स्नेह ,आफ़ताबे हकीकत है जलवागर =अंतिम वास्तविकता के सूरज की उपस्थिति ,फरोज़ां=चमकता हुआ
0 Responses

Post a Comment