ज़मीने ग़ालिब
आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक
कौन जीता है तेरी ज़ुल्फ़ के सर होने तक
मेरी ग़ज़ल
इसमें लोहे लगे ये मार्का सर होने तक 
इश्क़ को हुस्न का मंज़ूरे नज़र होने तक
To win over this battle great troubles were faced
Got favor from beauty for which love target chased
राह हमवार उधर होती रही फूल खिले
साथ उसके मेरा आग़ाज़े सफर होने तक
The path went on becoming smooth and bloomed flowers
Till the time there had been start of journey ,to be terse
सोच कर इसको तो अब लुत्फ़ ही आता है हमें
किसकदर तल्ख़ था वो शीरोशकर होने तक
It is now a matter of pleasure while I contemplate
How bitter was she before she turned loving mate
हो गया जब वो शगुफ्ता तो खिला गुल की तरह
मुज़्तरिब था वो मोहब्बत का असर होने तक
when fell in love flower like freshness she attained
Perturbed was she before love upon her rained
बंदगी के जो तक़ाज़े थे व पूरे न हुए
वक़्त कुछ भी न लगा खैर को शर होने तक
The demands of bondage were not fulfilled when
In no time virtue had bee transformed into vise then
मुझमें इक वलवलये शौक़ रहा लुत्फ़ रहा
साथ उसके मेरी उल्फत में बसर होने तक
There had been stir in emotions and jocosity
During time spent in love with her in her company
दिल जो बैचैन था बेचैन रहा मेरा सुहैल
शाम के होने तलक और सहर होने तक
Heart was exasperated and remained gloomy
To the evening and till the morning incessantly
0 Responses

Post a Comment