सिलसिलए ग़लिबियात में ग़ालिब के योमे पैदाइश पर
ज़मीने ग़ालिब
ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार होता
अगर और जीते रहते यही इन्तिज़ार होता
मेरी कोशिश;
उसे मेरे जज़्बे दिल पर अगर ऐतबार होता
न तो मैं सुकून खोता न वो बेक़रार होता
HAD SHE BELIEVED MY LOVE INSPIRED EMOTIONS
I WOULD HAVE BEEN IN PEACE SHE WITH NO COMMOTION
जो निगाह की है जन्नत मेरा दिल जो उसमें रहता
न गुनाह फिर तो होता न अज़ाबे नार होता
IF HEART REMAINED ENGROSSED IN THE PARADISE OF EYES LOVELY
THEN NEVER WAS COMMITTED SIN AND EXISTED NEVER HELL FIERY
मुझे ऐसा सोचने पर फिर हसीं भी आई खुद पर,
कि वो जिसने ग़म दिया है वही ग़म गुसार होता
I contemplated that and laughed on my imagination
That would be reliver that pain giver one.
जो किया था तंज़ मुझपर वो अगर न यार करता
तो जूनून मेरे सर पर न कभी सवार होता
IF SHE HAD NOT BEEN SATIRICAL OF THAT KIND
LUNACY WOULD HAVE NEVER OVERPOWERED MY MIND
वही जिसने दी अमानत बस उसी ने दी थी ताकात
न करम अगर ये होता तो गराँ वो बार होता
HE GAVE DIVINE AGENCY AND TOO BESTOWED ENERGY
HAD HE NOT BE SO KIND THE SAME WOULD HAVE BEEN HEAVY
वो जो इश्क़ का था तूफाँ नहीं बस में था हमारे
वही एक था शिनवार वही उसके पार होता
THE VERY STORM OF LOVE WAS NEVER IN MY CONTROL
THE ONE WAS GREAT SWIMMER WOULD CROSS THE WHOLE

यही अपनी थी तमन्ना कि इसी में उम्र गुज़री
किसी एक पल में उसको मेरा इन्तिज़ार होता
MY LIFE WAS SPENT WITH DESIRE ONE AND ONE ONLY
FOR THAT MOMENT IN WHICH SHE MAY REMEMBER ME
हमें कोई फिकरे दुनिया न सुहैल फिर तो होती
कि जो दिल में सिर्फ अपना वही खुश निगार होता
I WOULD HAVE NEVER HAD CARE OF TIES WORLDLY
HAD I BEEN RETAINING THE LOVELY FACE IN HEART ONLY
0 Responses

Post a Comment