मुझपे उनकी मेहरबानी और है
अस्ल में जो है कहानी और है
SOMETHING OTHER IS HER COMPASSION ON ME
LATENT ANOTHER POINT IN THE ACTUAL STORY
शौक़ पर मेरे जवानी और है
आज तो वो पानी पानी और है
MY LOVE IN SPRINGTIME PASSIONATE HOTLY
SO SHE IS EMBARRASSED EMOTIONALLY
हुस्न तो है बेनयाज़े एहतियात
मेरा तर्ज़े ज़िंदगानी और है
SHE CARES A FIG FOR PRECAUTION IN AFFAIR
BUT MY ACTIONS THEREIN TOTALLY DIFFER
इससे है अगयार को उलझन तो हो
दिल में हम दोनों ने ठानी और है
MAY THERE BE CHAOS AMONG MY OPPONENTS
BUT WE HAVE DECIDED APART ENJOY MOMENTS
उसने समझा कुछ है और है बेखतर
बात हमको कुछ उठानी और है
SHE IS FEARLESS AS SHE UNDERSTOOD SEPARATELY
BUT VERY DIFFERENT I INTEND TO RAISE DECIDEDLY
ये नहीं है दिल जो है टूटा हुआ
उसके ज़ुल्मों की निशानी और है
IT IS NOT THE HEART BROKEN APPARENTLY
BUT DIFFERENT IS THE SIGN OF HER CRUELTY
बाग़ में निचली न बैठे है सबा
देख कर उसको दिवानी और है
THE MORNING BREEZE IS EVER MOVING RESTLESSLY
BUT IN GARDEN FINDS BELOVED BECAME MORE SILLY
ये मोहब्बत से सिवा कुछ है अलग
ये बलाये नागहानी और है
IT IS SOMETHING MORE THAN TROUBLE OF LOVE
THIS ABRUPT CALAMITY FALLS PERHAPS FROM ABOVE
दमबख़ुद हैं जितने खुशगुफ्तार थे
यार की मोजिज़ बयानी और है
SILENT THEY ARE IN AWE THE ELOQUENT ORATORS
BEFORE MAGICAL CHARM OF SPEECH SHE DELIVERS
हिज्र का ग़म है बजा लेकिन सुहैल
कुछ इशारा आसमानी और है
AGONIZING IS THE PARTING FROM HER OKAY
BUT DIFFERENT SIGNS FROM HEAVEN FIND WAY
शौक़ =प्रेम ,बेनयाज़े एहतियात =पूर्वावधान से बेपरवाह ,तर्ज़े ज़िंदगानी =जीवन शैली ,अग्यार =विरोधी, बेखतर=भय मुक्त ,सबा =सुबह की हवा ,दमबख़ुद =शांत, खुशगुफ़्तार=अच्छा बोलने वाले ,मोजिज़ बयानी = वाणी का जादू =बजा =उचित,हिज्र =विरह
0 Responses

Post a Comment