आज अल्लामा इक़बाल का योमे पैदाइश योमे उर्दू के तौर पर मनाया जा रहा है उनके मिसरे को तरह बना कर ये अशआर नज़रे क़ारीन है
इक़बाल का शेर
तुझे क्यों फ़िक्र है ए गुल दिल सदचाक बुलबुल की
तू अपने पैराहन के चाक तो पहले रफू करले
मेरी ग़ज़ल
बना ज़ख्मों को रंगी फूल नासेह दिल लहू करले
जो मैंने करके दिखलाया अगर मुमकिन है तू करले
 O Preacher!Make thy wounds colorful flower and bleed heart
What I dared if possible thou must attempt to start

वो मस्ते नाज़ मुझको चाहने की ऐसी खू कर ले
की अपना मुंह छिपाने का कोई सामां अदू कर ले
My chum must develop wonderful  habit to love me
So that my rival would seek place to hide face helplessly


कोई मेहरूमे नज़्ज़ारा नहीं है ए मेरे हमदम
बस अपने दिल को रोशन करके उसकी आरज़ू कर ले
O friend!No one is deprived of seeing sight of beauty
Brighten thy heart then desire success wold be of thee


तो फिर उसकी नज़र के फैज़ से रंगीन हो दुनिया
नज़र में जज़्ब कोई जब बहारे रंगो बू कर ले
By the grace of his eyes world would be colorful,when
If he absorbs the color and fragrance of spring in his eyes, then

सफर बेहतर है पुर उम्मीद ए मंज़िल के शैदाई
जो उसको पा नहीं सकता तो उसकी जुस्तुजू कर ले
A journey with hope is better O!Seeker of destination
If finds not the target one can long for that with passion

हर इक सजदे पे नाज़ाँ होगा खुद मसजूद भी उसदम
हमारी रूह आबे इश्क़ से जिस दम वज़ू कर ले
The Omniscient may proud of my bowing it is surity
 If we Bethe our soul with the waters of love purity

अना की धज्जियाँ उड़ जाएं टूटें दिल के आईने
इरादा खुद नुमाई का जो वो आइना रु कर ले
The ego may torn into pieces and crack heart's mirrors too
If  He decides to expose His mirror like face strange would be view

कहाँ की तश्नगी कैसी तलब ए रिंदे मैखाना
तुझे गर शौक़े मयनोशी है इरफाने सुबु कर ले
O! Drunk one where from is thirst and demand of wine
Get the knowledge of cup first if thou for wine pine


निगारे सुबह का चेहरा दमक उट्ठा फ़ज़ा महकी
सुहैल अब आगया मौसम की जश्ने हा ओ हू कर ले
Began to shine the face of morning's deity and fragrant became surrounding
Now the season has arrived to make hue and cry as if soul is dancing

नासेह =नसीहत करने वाला ,मस्ते नाज़ =सुंदर प्रेमिका ,खू=आदत ,अदू=प्रेम में विरोधी ,मेहरूमे नज़्ज़ारा=देखने से वंचित ,फैज़ =कृपा ,जज़्ब =सोखना, रंगो बू=रंग और खुशबु, मंज़िल के शैदाई=लक्ष्य का अभिलाषी,जुस्तुजू =प्रयत्न ,नाज़ां =गर्व करना ,मसजूद =जिसके सामने सर झुकाया जाय,आबे इश्क़ =प्रेम जल ,वज़ू =नमाज़ के लिए शरीर के कुछ अंग धोना ,अना=अहंकार ,खुद नुमायी=अपना प्रदर्शन करना ,आएना रु =दर्पण जैसा चेहरा ,तश्नगी =प्यास, रिंदे मैखाना =शराब पीने वाले ,मयनोशी =मदिरा पान ,इरफाने सुबु =मदिरा के प्याले का ज्ञान ,निगारे सुबह =सुबह की देवी ,हा ओ हू =मस्ती का कोलाहल
0 Responses

Post a Comment