Translation of Ghazal below;
I Captivated thee first in my arms
पहले मेरे पहलू में गिरफ्तार हुआ है,
हैरत नही फिर क्यों वो वफादार हुआ है.
उस चेहरे पे आँखों से खिला देता हूँ मै फूल.
वो चेहरा मुझे देख के गुलज़ार हुआ है.
पहचान नहीं पता हूँ मै अपनी ही सूरत,
आइना भी उसका ही तरफदार हुआ है.
जन्नत की निगाहें मेरा मुह चूम रही हैं,
अपना मुझे उस हुस्न में दीदार हुआ है.
होश उड़ गए आगोश-ए-मोहब्बत में हमारे,
इस तरह इलाजे दिल-ए-बीमार हुआ है.
आँखों से इशारों से वफाओं से जफा से,
वो क़त्ल मुझे करने को तैयार हुआ है.
जो नींद का था वक़्त उसे भूल गया वो,
सूरज उतर आया जो वो बेदार हुआ है.
तुगयानिये दरिया-ए-मोहब्बत थी बहुत तेज़,
इससे तो वही सिर्फ वही पार हुआ है.
सब छोड़ के वो आ गया दुनिया में हमारी,
ये हुस्न-ए -मोहब्बत का चमत्कार हुआ है।
नश्तर वो लगता है 'सुहैल' ऐसी अदा से,
जो ज़ख्म है वो उसका तलबगार हुआ है.
_______________________________सुहैल काकोरवी
I Captivated thee first in my arms
Then thy submission of self is not at all strange
I blossom flowers upon that countenance
So seeing me loveliness of gardens appears thereon
I, fail to recognize my own self then
When even mirror comes under the hypnosis
of thy charm
Oh!the eyes of heaven kiss my style of beholding
Why?Because I see reflection of me in thy beauty
Senses flown away in the company of blithe spirit
Hail! Ailing heart recovered that way
By movement of eyes,by delicate hints,by faithfulness and disloyalty
I found beloved ready to kill me
Thy forgetfulness of slee, time of sleep and awakening of thee
Caused sun to appear on the horizon to proclaim day
The river of love was on extreme rampage
Only one and one only could cross that
My beloved relinquishing all came to my amorous fold
This for sure is the miracle of grace of love
Lancet pricking of thee is so brisk that-
Eyery wound crave for sweet sharpness of thy style
पहले मेरे पहलू में गिरफ्तार हुआ है,
हैरत नही फिर क्यों वो वफादार हुआ है.
उस चेहरे पे आँखों से खिला देता हूँ मै फूल.
वो चेहरा मुझे देख के गुलज़ार हुआ है.
पहचान नहीं पता हूँ मै अपनी ही सूरत,
आइना भी उसका ही तरफदार हुआ है.
जन्नत की निगाहें मेरा मुह चूम रही हैं,
अपना मुझे उस हुस्न में दीदार हुआ है.
होश उड़ गए आगोश-ए-मोहब्बत में हमारे,
इस तरह इलाजे दिल-ए-बीमार हुआ है.
आँखों से इशारों से वफाओं से जफा से,
वो क़त्ल मुझे करने को तैयार हुआ है.
जो नींद का था वक़्त उसे भूल गया वो,
सूरज उतर आया जो वो बेदार हुआ है.
तुगयानिये दरिया-ए-मोहब्बत थी बहुत तेज़,
इससे तो वही सिर्फ वही पार हुआ है.
सब छोड़ के वो आ गया दुनिया में हमारी,
ये हुस्न-ए -मोहब्बत का चमत्कार हुआ है।
नश्तर वो लगता है 'सुहैल' ऐसी अदा से,
जो ज़ख्म है वो उसका तलबगार हुआ है.
_______________________________सुहैल काकोरवी


Post a Comment