If my life vein is not in danger
Then spring is yet to appear
unaccomplished image it is before sight
Sun shines but not cheeks bright

Thy gestures getting brighter
Not safe the faith all over
The flowers bloom from her eyes
Its not garden but her abode in disguise
Getting mysterious hints from somewhere
So not in my control my own collar 
Rise the waves of thy beauty
Its not ocean that is storm free
You failed to reach ultimate grace-a different story
But never think runs away the beauty from thee
That simplicity is pestilent much and more
The face not embellished has beauty pure
The smile of the flowers manifests invariably
That love beauties cherish but never barely
O! lover peep into the realm of her within
All rigs of doomsday you will find there spin


जो खतरे में मेरी रगे जाँ नहीं है
तो इसका है मतलब बहारां नहीं है

ये है रौशनी का अधूरा तसव्वुर
ये सूरज है ऱुखसारे ताबां नहीं है
चटख हो रही हैं अदाएं तुम्हारी
सलामत जहाँ भर का ईमां नहीं है
यहाँ फूल खिलते हैं उसकी नज़र से
ये उसका है घर ये गुलिस्तां नहीं है
इशारे कहीं और से मिल रहे है
मेरे बस में मेरा गरीबां नहीं है
उठा मौजे रानाई हमको डिबो दे
समंदर वो क्या जिसमें तूफाँ नहीं है
तुम उस तक न पहोंचे अलग है ये किस्सा
मगर यार तुमसे गुरेज़ां नहीं है
वही सादगी जानलेवा है ज़्यादा
जो आराइशे रुए जानाँ नहीं है
गुलों का तबस्सुम यही कह रहा है
हसीनों की उल्फत नुमायाँ नहीं है
सुहैल उसके दिल में तो झांको ज़रा सा
वहां हश्र का कौन सामां नहीं है
--------------------------------------------सुहैल काकोरवी
रगे जाँ =जीवन धमनी,बहारां=शरद ऋतु , गुलिस्तां=बाग़,ईमां=धार्मिक विश्वास ,रानाई=सौंदर्य, गुरेज़ां=भागना,बेपरवाह होना आराइशे रुए जानाँ= प्रेयसी का श्रृंगार ,तबस्सुम =मुस्कान, उल्फत= प्रेम ,नुमायाँ=स्पष्ट ,हश्र=प्रलय ,सामां =प्रबंध
0 Responses

Post a Comment